जुलाई 10, 2026 1:09 अपराह्न

printer

फलस्तीन: राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने विधायी चुनाव की घोषणा की

फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने इस वर्ष नवंबर के आखिर में विधायी चुनाव कराने की घोषणा की है। वर्ष 2006 के बाद यह पहला विधायी चुनाव होगा। राष्ट्रपति अब्बास ने 28 नवंबर को यरूशलेम, वेस्ट बैंक और गजा पट्टी समेत सभी फलस्तीन क्षेत्रों में मतदान कराने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि चुनाव का उद्देश्य फलस्तीन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना और चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।