जुलाई 21, 2026 8:21 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर चार बलूच नागरिकों को जबरन लापता करने का आरोप

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूचिस्तान में एक छात्रा सहित चार नागरिकों को जबरन लापता कर दिया है। बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के मानवाधिकार विभाग ने तीन बलूच नागरिकों के कथित अपहरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ये घटनाएं एक गंभीर मानवाधिकार संकट को दर्शाती है। संगठन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। पीड़ितों की पहचान 27 वर्षीय दिलशाद बलूच, 80 वर्षीय किसान आज़म बलूच और छात्र ज़ाहिद बलूच के रूप में हुई है। मानवाधिकार संगठन ने बताया कि इन नागरिकों को पाकिस्तानी सेना ने 5 से 17 जुलाई के बीच प्रांत भर से अगवा किया था।

इसी बीच, एक अन्य मानवाधिकार संगठन बलूच वॉयस फॉर जस्टिस ने कल प्रांतीय राजधानी क्वेटा से 28 जून को पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी विभाग के कर्मियों द्वारा 16 वर्षीय प्रथम वर्ष की छात्रा रिजवाना बलूच के जबरन लापता होने की निंदा की।