श्रीलंका और अमरीका के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान के मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह कथित तौर पर दो करोड़ डॉलर से ज्यादा मूल्य की नशीली दवाओं की श्रीलंका के रास्ते अंतरराष्ट्रीय काला बाजार में तस्करी की कोशिश कर रहा था।
अमरीकी दूतावास की आज जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 14 से 29 अगस्त के बीच पाकिस्तान से कोलंबो भेजे जा रहे संदिग्ध समुद्री कंटेनरों के बारे में खुफिया जानकारी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने खेप को रोका और 4 सौ 63 किलोग्राम क्रिस्टल मेथम्फेटामाइन जब्त की।
इस अभियान में पाकिस्तानी नागरिकों सहित कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।