पाकिस्तान में आज इस्लामाबाद के एक अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड में आग लगने से 14 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने एक बयान में कहा कि अस्पताल के मातृ और शिशु वार्ड की तीसरी मंजिल पर आग लगने से नवजात शिशुओं की मौत हुई। प्रशासन ने बताया कि बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना के कारणों की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है।
News On AIR | अगस्त 26, 2026 12:56 अपराह्न
पाकिस्तान: इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 14 नवजात शिशुओं की मौत