अक्टूबर 24, 2026 9:00 पूर्वाह्न

printer

केरलम, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईक्काल में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज केरलम, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईक्काल में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज बारिश का अनुमान है। विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में कल तक बिजली चमकने के साथ तेज हवाओं की आशंका है। आज तटीय कर्नाटक में भी बिजली कड़कने का अनुमान है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं।