अगस्त 20, 2026 7:44 पूर्वाह्न | Orange alert issued for heavy rain

printer

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में कल तक तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

    मौसम विभाग ने कर्नाटक, राजस्थान, झारखंड, केरल, माहे और तमिलनाडु में दिन के दौरान बिजली और तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी संभावना व्‍यक्‍त की है। जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, पुद्दुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कल तक इसी तरह के मौसम की संभावना है।

    इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश से गर्मी से राहत मिल रही है, कई इलाकों में कल रात से बारिश हो रही है। दिल्ली में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।