अगस्त 20, 2026 7:44 पूर्वाह्न
61
छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में कल तक तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने कर्नाटक, राजस्थान, झारखंड, केरल, माहे और तमिलनाडु में दिन के दौरान बिजली और तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी संभावना व्यक्त की है। जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, पुद्दुचेरी, कराईकल, तेलंगाना,...