मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दक्षिण-पश्चिम बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, मराठवाड़ा और ओडिशा में लू की संभावना है।
इस बीच, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरलम, माहे और लक्षद्वीप में कल तक तेज बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंतरिक तथा तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और उत्तर पूर्वी राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।