जुलाई 19, 2026 9:58 अपराह्न

printer

रूस द्वारा कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलें में एक व्यक्ति की मौत, 6 घायल

रूस ने कल रात कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 घायल हो गए। यूक्रेन की वायु सेना के अनुसार, रूस ने रात में यूक्रेन पर 41 मिसाइलें और 125 ड्रोन दागे। राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अधिकांश मिसाइलों ने राजधानी को निशाना बनाया। बचाव दल ने एक जलते हुए घर से चार लोगों को बाहर निकाला, जबकि कीव के स्वियातोशिन्स्की जिले में एक तीन मंजिला इमारत में एक व्यक्ति मृत पाया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि हमले में यूक्रेनी सैन्य केन्‍द्रों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इसके अलावा, रूस के काला सागर के तट पर कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम टर्मिनल पर दो तेल टैंकरों पर हमले के कारण साइट पर तेल की लोडिंग रुक गई।