पूर्वी युगांडा में एक स्कूल बस के सड़क से उतरकर पलट जाने से कम से कम 20 बच्चों सहित एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात कपचोरवा जिले में उस समय हुई जब बस सुरम्य सिपी जलप्रपात की यात्रा से लौट रही थी। पुलिस ने एक बयान में कहा है कि चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस सड़क से उतरकर एक चट्टान से टकराकर पलट गई। पुलिस ने कहा है कि यह प्रारंभिक जानकारी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
News On AIR | जुलाई 17, 2026 9:22 अपराह्न | Uganda.
युगांडा में स्कूल बस के पलटने से 20 बच्चों सहित एक व्यक्ति की मौत