अक्टूबर 23, 2026 2:44 अपराह्न

printer

ओम प्रकाश माथुर ने केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

ओम प्रकाश माथुर ने आज लोक भवन में आयोजित समारोह में केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन और मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में श्री माथुर को पद की शपथ दिलाई। समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए।