अक्टूबर 5, 2026 11:16 पूर्वाह्न

printer

गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत दिवस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रद्धांजलि अर्पित की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के माध्यम से दुनिया को सत्य, करुणा, मानवता और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश्वास, भेदभाव, जातिगत ऊंच-नीच और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाई।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रेम, करुणा, सेवा, सत्य, भाईचारे और परस्पर सम्मान पर आधारित गुरु नानक देव जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।