नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है।बाजार पूंजीकरण के मामले में भारत का एनएसई जर्मनी के ड्यूश बोर्स और लंदन स्टॉक एक्सचेंज समूह को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सूचीबद्ध शेयर बाजार बन गया है।
एनएसई का बाजार पूंजीकरण लगभग 64.1 अरब अमरीकी डॉलर है। यह 63.4 अरब डॉलर के ड्यूश बोर्स और 62.4 अरब डॉलर के लंदन स्टॉक एक्सचेंज समूह से आगे है। वैश्विक रैंकिंग में सीएमई समूह 111.6 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ शीर्ष पर है, इसके बाद इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज 99.4 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है।
एनएसई के शेयर आज दो हजार 369 रुपये और 65 पैसे पर कारोबार कर रहे थे। 24 सितंबर को सूचीबद्ध होने के बाद से शेयर में लगभग 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।