श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा आज तीन दिन के दौरे पर अयोध्या पहुंचे। श्री मिश्रा कल से शुरू होने वाली समिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक से पहले उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। श्री मिश्रा ने बताया कि पूर्ण स्मृति स्तंभ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। केवल स्तंभ के शीर्ष पर ट्रस्ट का लोगो लगाया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि अन्य निर्माण कार्य भी निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं।
News On AIR | अगस्त 19, 2026 9:04 अपराह्न
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा 3 दिन के दौरे पर अयोध्या पहुंचे