जुलाई 16, 2026 6:45 अपराह्न

printer

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एनएचआईटी के पेशेवर प्रबंधन को मजबूत किया

राष्ट्रीय राजमार्गों की परिसंपत्तियों के प्रभावी संचालन और रखरखाव के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नेशनल हाईवे इन्फ्रा ट्रस्ट के पेशेवर प्रबंधन को मजबूत किया है। एन.एच.आई.टी 2600 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि इन्फ्रा ट्रस्ट ने संपूर्ण पेशेवर परिसंपत्ति प्रबंधन समाधान प्रदान करने में सहायता के लिए सामान्य प्रबंधन सलाहकारों की नियुक्ति की है। ये सलाहकार दृश्य निरीक्षण और आधुनिक उपकरणों पर आधारित मूल्यांकन तकनीकों का उपयोग करते हुए दैनिक, साप्ताहिक और मासिक आकलन के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों की परिसंपत्तियों की व्यवस्थित जांच करेंगे। यह पहल राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के जीवनचक्र प्रबंधन में वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने की दिशा में एन.एच.ए.आई का निरंतर ध्यान आकर्षित करती है।