अगस्त 24, 2026 11:16 पूर्वाह्न

printer

न्यूयॉर्क: गोलीबारी की घटना में भारतीय नागरिक की मौत पर भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया शोक

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में हुई गोलीबारी की घटना में एक भारतीय नागरिक की असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में वाणिज्य दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। दूतावास ने कहा कि वे परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।