अक्टूबर 4, 2026 4:01 अपराह्न

printer

नई दिल्ली: 17वीं पेंशन अदालत की अध्यक्षता करेंगे कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में 17वीं पेंशन अदालत की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान अस्‍सी वर्ष से अधिक उम्र के यानी सुपर-सीनियर पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की 897 दीर्घकालिक शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

डॉ. सिंह इस वर्ष 13 मई को आयोजित 16वीं पेंशन अदालत की सफलता की गाथाओं को उजागर करने वाले छोटे पोस्‍टर जारी करेंगे। इस अवसर पर पारिवारिक पेंशनभोगियों से जुड़े मुद्दों पर अकसर पूछे जाने वाले प्रश्‍नों और उनके उत्‍तर वाली पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा।

मंत्रालय ने बताया कि 2017 में शुरू होने के बाद से अब तक आयोजित 16 पेंशन अदालतों में कुल 28,797 शिकायतों में से 2,676 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया है। इसलिए ऐसे मामलों के समाधान की सफलता दर 71.79 प्रतिशत रही है।