राजधानी में आज ब्रिक्स डब्ल्यू.बी.ए महिला नेतृत्व विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज शामिल हुई। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों की महिला बिज़नेस लीडर्स, सरकारी अधिकारियों, इनोवेटर्स और उद्यमियों को एक साथ लाया गया। साथ ही महिलाओं के नेतृत्व में हुए प्रगति का जश्न मनाया गया और देशों के बीच सहयोग के भविष्य को आकार देने पर चर्चा की गई।
इसके अलावा, सभी प्रतिनिधियों ने मिलकर ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाओं में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास, वित्तीय समावेशन और आर्थिक मज़बूती को बढ़ाने के तरीकों पर भी ज़ोर दिया।
संवाददाताओं से बातचीत में सुश्री स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और पिछले 12 वर्षों में भारत द्वारा तैयार किए गए नीतिगत ढांचे के अंतर्गत, दुनिया यह पूछ रही है कि विकास की कहानी में और अधिक महिलाओं को कैसे शामिल किया जाए।