नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कल अमरीका के उप विदेश मंत्री एलिसन हुकर से टेलीफोन पर बातचीत की।
इस दौरान दोनों पक्षों ने राहत एवं बचाव कार्यों पर चर्चा की तथा हुकर ने विनाशकारी बाढ़ में हुए जान-माल के नुकसान को लेकर संवेदना व्यक्त की।
यह बातचीत नेपाल में बाढ़ राहत के लिए अमेरिका द्वारा पांच लाख अमरीकी डॉलर की सहायता की घोषणा के एक दिन बाद हुई।
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि हुकर ने आपदा से निपटने और अमेरिकी नागरिकों समेत लापता लोगों को बचाने के प्रयासों में नेपाल के प्रति अमरीका सरकार का समर्थन और एकजुटता जताई।
इस बीच, श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोलंबो नेपाल को 10 लाख अमरीकी डॉलर की आर्थिक मदद देगा।