मई 27, 2026 4:19 अपराह्न

printer

देश में लगभग 3 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित, शहरी क्षेत्रों में अधिक प्रभाव

देश में लगभग 3 करोड़ लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी व्यापकता दर लगभग 25% और शहरी क्षेत्रों में 33% है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए, नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर अंबुज रॉय ने बताया कि उच्च रक्तचाप भारत में मृत्यु और रुग्णता का प्रमुख कारण है। इससे प्रति वर्ष लगभग 16 लाख मौतें होती हैं। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप के बारे में जागरूकता का स्तर बहुत कम है। केवल तीन में से एक व्यक्ति ही इस बारे में अवगत है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला