अगस्त 19, 2026 1:30 अपराह्न

printer

पंजाब में राष्ट्रीय महिला आयोग-एन.सी.डब्ल्यू ने जालंधर में ‘यशोदा एआई’ पहल शुरू की

पंजाब में राष्ट्रीय महिला आयोग-एन.सी.डब्ल्यू ने जालंधर में ‘यशोदा एआई’ पहल शुरू की है। इसका उद्देश्य महिलाओं को एआई की जानकारी देकर डिजिटल रूप से सशक्त बनाना और नई तकनीकों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

आयोग पिछले वर्ष से यह एआई साक्षरता कार्यक्रम चला रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने कल जालंधर दौरे के दौरान इस पहल का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को एआई के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, डिजिटल गोपनीयता और सुरक्षित ऑनलाइन गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

श्रीमती राहटकर ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर वरिष्ठ जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कल्याण से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह सुशासन का महत्वपूर्ण आधार है।

बाद में उन्होंने एक महिला महाविद्यालय में ‘शी सर्व्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य युवा महिलाओं को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।