सितम्बर 8, 2026 9:25 अपराह्न

printer

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन कल से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन कल से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान एडमिरल स्वामीनाथन ऑस्ट्रेलियाई नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। वे ऑस्ट्रेलिया की नौसना के प्रमुख संचालन और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का दौरा भी करेंगे।

नौसेना प्रमुख न्यूजीलैंड की रॉयल नेवी के अधिकारियों और पेशेवर सैन्य प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। न्यूजीलैंड में एडमिरल स्वामीनाथन रॉयल न्यूजीलैंड नेवी के वरिष्ठ अधिकारियों और न्यूजीलैंड के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे। इन बैठकों में दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच परिचालन सहयोग, सूचनाओं के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और पेशेवर स्तर पर सहयोग को और मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा।