राष्ट्रीय महिला आयोग ने ऐप आधारित और डिजिटल परिवहन सेवाओं में महिलाओं की सुरक्षा के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कहा है कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं रोजाना ऐप आधारित कैब और अन्य परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से इन दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है।
आयोग ने बताया कि दिशा-निर्देश महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इसमें 2013 की जे.एस. वर्मा समिति की रिपोर्ट को भी ध्यान में रखा गया है। आयोग ने राज्य सरकार, पुलिस और परिवहन सेवाओं से महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने की अपील की है।