नगालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने एक विकसित और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए एकता, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक प्रयासों को बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में जनजातीय समुदायों की समान भागीदारी होनी चाहिए।
राज्यपाल ने आज दीमापुर में जनजातीय विकास समिति नागालैंड के दिवाली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर और आजीविका के मजबूत साधन उपलब्ध कराकर विकास को हर गांव और घर तक पहुंचाना चाहिए।
राज्यपाल ने नगालैंड को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मजबूत सामुदायिक मूल्यों की भूमि बताते हुए आपसी सम्मान, आतिथ्य सत्कार और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बनाए रखने के लिए लोगों की सराहना की।