नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने यूनाइटेड नागा काउंसिल और नागा नागरिक समाज संगठनों द्वारा कुकी बंधकों की सुरक्षित रिहाई का स्वागत किया है। मणिपुर के सेनापति जिले में सशस्त्र समूहों द्वारा अपहरण किए जाने के लगभग एक महीने बाद आज बंधकों को रिहा कर दिया गया।
श्री रियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने नागा नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ कई बार बातचीत की थी और मानवीय आधार पर बंधकों की रिहाई के लिए औपचारिक अपील भी की थी।