जून 9, 2026 9:50 अपराह्न

views 44

नागालैंड सीएम ने मणिपुर में बंधकों की रिहाई पर राहत जताई

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने यूनाइटेड नागा काउंसिल और नागा नागरिक समाज संगठनों द्वारा कुकी बंधकों की सुरक्षित रिहाई का स्वागत किया है। मणिपुर के सेनापति जिले में सशस्त्र समूहों द्वारा अपहरण किए जाने के लगभग एक महीने बाद आज बंधकों को रिहा कर दिया गया। श्री रियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने नागा नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ कई बार बातचीत की थी और मानवीय आधार पर बंधकों की रिहाई के लिए औपचारिक अपील भी की थी।