सितम्बर 9, 2026 2:18 अपराह्न

printer

श्रम और रोजगार मंत्रालय 11 सितंबर से मुंबई में बी.ओ.सी.डब्ल्यू. पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा

श्रम और रोज़गार मंत्रालय, महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर, 11 और 12 सितम्‍बर को मुंबई में बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स – बी.ओ.सी.डब्ल्यू पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम और रोज़गार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे।

श्रम और रोज़गार मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मेलन बदलते बी.ओ.सी.डब्ल्यू ढांचे का जायजा लेने और कल्याण बोर्डों के कामकाज को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। मंत्रालय ने कहा कि सम्मेलन में पिछले वर्ष नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में शुरू की गई तीन प्रमुख पहलों पर हुई प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। ये पहल हैं – राज्य बी.ओ.सी.डब्ल्यू डिजिटल लेबर चौक, लेबर चौक-सह-सुविधा केंद्र और ऑनलाइन बी.ओ.सी.डब्ल्यू सेस कलेक्शन पोर्टल।

दो दिवसीय कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय श्रम गतिशीलता के तौर-तरीकों, कौशल विकास और रोज़गार के अवसरों, श्रम आंकड़ों और लेबर स्टैक पर भी चर्चा की जाएगी।