अगस्त 26, 2026 11:56 पूर्वाह्न

printer

मत्‍स्‍य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने सेशल्‍स शिष्‍टमंडल के साथ की उच्‍चस्‍तरीय बैठक

भारत और सेशल्‍स ने कहा है कि मत्‍स्‍य पालन क्षेत्र और व्‍यापक समुद्री अर्थव्‍यवस्‍था आर्थिक वृद्धि को बल देने, ग्रामीण रोजगार सृजित करने और सतत विकास को बढ़ावा देने के महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ हैं। मत्‍स्‍य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने सेशल्‍स शिष्‍टमंडल के साथ कल नई दिल्‍ली में उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। सेशल्‍स शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व मत्‍स्‍य पालन, कृषि और समुद्री अर्थव्‍यवस्‍था मंत्री वेलिस कोसग्रो ने किया। बैठक में सतत समुद्री संसाधनों के उपयोग के लिए मौजूदा ढांचों की समीक्षा की गई तथा आपसी हित के नए आयाम तलाशे गए और एक मजबूत प्रारूप बनाने पर चर्चा की गई।

भारतीय शिष्‍टमंडल ने समुद्री क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ भागीदारी का उल्‍लेख किया तथा मत्‍स्‍य पालन, उन्‍नत वैज्ञानिक अनुसंधान और क्षमता निर्माण में तकनीकी सहयोग बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।