विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 24 जून को आए दोहरे भूकंप के बाद ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत की मानवीय सहायता को स्वीकार करने के लिए वेनेज़ुएला का धन्यवाद किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री जायसवाल ने कहा कि यह राहत अभियान दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती को दर्शाता है।
भारत ने 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले विनाशकारी दोहरे भूकंपों के बाद वेनेज़ुएला की मदद के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया था, जिनसे बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी।