संस्कृति मंत्रालय ने वंदे मातरम फ्रेम्स राष्ट्रीय फिल्म निर्माण प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई से बढ़ाकर 31 मई कर दी है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राष्ट्र की साझा विरासत को पुनर्जीवित करना और उन आदर्शों के साथ एक नया जुड़ाव स्थापित करना है।
यह प्रतियोगिता फिल्म निर्माताओं, रचनाकारों और नागरिकों को समकालीन प्रारूपों के माध्यम से वंदे मातरम की भावना को नए सिरे से प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जा रही है जिनमें- रील्स, एआई-आधारित फिल्में और लघु फिल्में शामिल हैं। विभिन्न श्रेणियों में 50 लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।