अगस्त 24, 2026 2:07 अपराह्न

printer

वियतनाम, लाओ पीडीआर और पलाऊ की यात्रा पर रहेंगे विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा बुधवार से 2 सितम्‍बर तक वियतनाम, लाओ पीडीआर और पलाऊ की यात्रा पर रहेंगे। वियतनाम की यात्रा के दौरान वे वहां के वरिष्ठ सरकारी नेताओं से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे प्रमुख हितधारकों और भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे।

लाओ पीडीआर की यात्रा के दौरान वे दोनों देशों के बीच करीबी और ऐतिहासिक संबंधों तथा मजबूत विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श करेंगे।पलाऊ में श्री मार्गेरिटा 55वें प्रशांत द्वीप समूह फोरम और इससे संबंधित बैठकों के तहत आयोजित प्रशांत द्वीप समूह फोरम-पीआईएफ नेताओं की संवाद साझेदारों के साथ बैठक में भाग लेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत को पीआईएफ के सदस्य देशों और अन्य संवाद साझेदारों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ बातचीत का अवसर प्रदान करेगी।