सितम्बर 6, 2026 3:08 अपराह्न

printer

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह सऊदी अरब की पहली आधिकारिक यात्रा पर रियाद पहुंचे

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कल सऊदी अरब की आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा पर रियाद पहुंचे। मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय में सऊदी अरब के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री डॉ. तारिक अल हमद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंगलवार तक चलने वाली अपनी यात्रा के दौरान, श्री सिंह मानव संसाधन, कौशल विकास, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर सऊदी अरब के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। वे सऊदी अरब में भारतीय कामगारों, उद्योगपतियों, पेशेवरों और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। सऊदी अरब की यह श्री सिंह की पहली आधिकारिक यात्रा है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।