सितम्बर 8, 2026 9:20 अपराह्न

printer

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नगालैंड पर्यटन सर्किट के विकास की समीक्षा की

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नगालैंड पर्यटन सर्किट के विकास की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में इस पर्यटन सर्किट को पर्यटकों के लिए आकर्षक और बेहतर अनुभव बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई। श्री सिंधिया ने कहा कि पर्यटन का अनुभव वास्तविक, टिकाऊ और यादगार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगालैंड की प्राकृतिक और सुंदर छटा को पर्यटन सर्किट के केंद्र में रखते हुए राज्य की समृद्ध कला, हस्तशिल्प, संस्कृति, बागवानी और परंपराओं को भी पर्यटकों के सामने लाना चाहिए।