सितम्बर 1, 2026 10:18 अपराह्न

printer

दुबई में ‘मिडिल ईस्ट एनर्जी-2026’ प्रदर्शनी और सम्मेलन शुरू

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आज से ‘मिडिल ईस्ट एनर्जी-2026’ प्रदर्शनी और सम्मेलन की शुरुआत हुई। सम्‍मेलन आगामी 3 सितंबर तक चलेगा। यह पश्चिम एशिया क्षेत्र में बिजली और ऊर्जा उद्योग की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनियों में से एक है। इस वर्ष इस आयोजन में 150 से अधिक देशों के एक हजार 900 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल हो रहे हैं, जिसमें 35 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस वैश्विक मंच पर दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. ई. विष्णु वर्धन रेड्डी ने ‘इंडिया पवेलियन’ का उद्घाटन किया, जिसमें देश भर की 45 भारतीय कंपनियां अपने उन्नत उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं।