जाने-माने निशानेबाज और खेल प्रशासक राजा रणधीर सिंह का आज 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री सिंह ने अपने शानदार करियर में पांच बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वे भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव होने के साथ-साथ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासन में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।
उनके निधन पर भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने संवेदना व्यक्त करते हुए, उन्हें भारत के सबसे सम्मानित खेल प्रशासकों में से एक के रूप में याद किया है।