अगस्त 19, 2026 9:42 अपराह्न

printer

मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने राज्य के प्रख्यात कलाकारों से मुलाकात की

मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने आज इम्फाल में राज्य के प्रख्यात कलाकारों से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य के विभिन्न समुदायों के बीच कला के विभिन्न रूपों के माध्यम से शांति और सद्भाव का संदेश प्रसारित करने के लिए आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रहने वाले विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास और प्रेम को बहाल करने के लिए संकट के दौरान उनके बीच मौजूद बाधाओं को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनसांख्यिकीय परिवर्तनों, जनसांख्यिकीय असंतुलन और अवैध प्रवासन को देखते हुए राज्य में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अपडेट किया जाना चाहिए।