झारखंड के गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जन मुक्ति परिषद -जे.जे.एम.पी के पांच लाख रुपये के इनामी सब-जोनल कमांडर रामदेव लोहरा समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक अभियान नरेंद्र सिंह के अनुसार, लोहरा अपने गिरोह के साथ अकासी और जयरागी गांवों में घूम रहा था, तभी एक सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे एरिया कमांडर अरविंद नायक और दो अन्य सदस्यों के साथ घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक एके-56, एक एसएलआर, एक सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, 146 जिंदा कारतूस, एक वॉकी-टॉकी, आठ मोबाइल फोन, एक वाई-फाई डोंगल और नक्सली पर्चे बरामद किए हैं।
News On AIR | अगस्त 18, 2026 6:09 अपराह्न
गुमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच लाख के इनामी जे.जे.एम.पी. कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार