महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगांव-चालिसगांव मार्ग पर बोधे फाटा के पास आज सुबह राज्य परिवहन की एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस टक्कर में 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और 31 यात्री घायल हो गए।
यह दुर्घटना सुबह लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर हुई, जब मालेगांव से पचोरा की ओर जा रही पिंपलगांव डिपो की बस ने कथित तौर पर ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। कई महिलाओं और बच्चों सहित घायलों का इलाज मालेगांव के एक सामान्य अस्पताल और एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृत महिलाएं जलगांव जिले की रहने वाली थीं।