लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि डॉक्टर शर्मा प्रसिद्ध शिक्षाविद्, कानूनविद् और कुशल राजनेता थे।
उन्होंने शिक्षा, संस्कृति और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री बिरला ने कहा कि डॉ. शंकर दयाल शर्मा की राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।