मई 7, 2026 2:00 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सशस्त्र बलों को सलाम

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर देश के सशस्त्र बलों को सलाम किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने कहा कि यह ऑपरेशन देश के सशस्त्र बलों के असाधारण शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की साहसिक और सक्रिय जवाबी कार्रवाई थी।

 

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि इसने दुनिया को दिखाया कि भारत आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और मानवता के पक्ष में है। श्री बिरला ने कहा कि सेना के इस ऑपरेशन ने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक और आत्मनिर्भरता को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि देश अपने सशस्त्र बलों का सदा आभारी रहेगा।