अगस्त 12, 2026 8:04 पूर्वाह्न

printer

‘पद्म विभूषण’ डॉ. विक्रम साराभाई को उनकी जयंती पर लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने याद किया

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आज वैज्ञानिक और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विक्रम साराभाई को उनकी जयंती पर स्‍मरण किया। श्री बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि डॉ. साराभाई का मानना ​​था कि विज्ञान को केवल प्रयोगशालाओं तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका उद्देश्‍य आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. साराभाई की इस दूरदर्शी सोच ने भारत में आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान की मज़बूत नींव रखी और अंतरिक्ष विज्ञान को राष्ट्र-निर्माण का एक प्रभावी साधन बनाया।

लोकसभा अध्‍यक्ष ने इस बात पर ज़ोर दिया कि डॉ. साराभाई के नेतृत्व में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना हुई, जिसने भारत को एक आत्मनिर्भर, सक्षम और विश्वसनीय अंतरिक्ष शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ाया। श्री बिरला ने कहा कि उनके आदर्श, विचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।