अगस्त 27, 2026 6:16 पूर्वाह्न

printer

नेपाल यात्रा पर गए कोलकाता के 32 लोग लापता

नेपाल की यात्रा पर गए कोलकाता के 32 लोग लापता हो गए हैं। वे मानसरोवर तीर्थयात्रा के लिए एक ट्रैवल एजेंसी द्वारा आयोजित समूह में गए थे। इस दल को बुधवार सुबह नेपाल-तिब्बत सीमा पार करनी थी, लेकिन अचानक आई बाढ़ के कारण उनसे संपर्क टूट गया और अभी तक किसी का भी पता नहीं चल पाया है।