लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन इस सप्ताह अपनी पहली अमरीका यात्रा पर व्हाइट हाउस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप के निमंत्रण पर राष्ट्रपति आउन कल वॉशिंगटन के लिए रवाना हुए।
लेबनानी राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति आउन अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान युद्धविराम को मजबूत बनाने, दक्षिणी लेबनान से इज़राइली सेना की वापसी सुनिश्चित करने तथा पूरे देश में सुरक्षा और स्थिरता बहाल करने के उपायों पर चर्चा होगी। वार्ता में लेबनानी सरकार के अधिकार क्षेत्र को देश के सभी हिस्सों तक प्रभावी ढंग से विस्तारित करने के मुद्दे पर भी विचार किया जाएगा।