अगस्त 18, 2026 12:10 अपराह्न

printer

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति के लिए गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों पर विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक को लेकर वोट बैंक की राजनीति के लिए गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। एक निजी समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यह विधेयक विदेशी धन प्रवाह में पारदर्शिता लाएगा और अब सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजना एक उत्कृष्ट निर्णय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने बहुत झूठ फैलाया है और इस तरह की झूठी बातें फैलाकर राजनीति करना सरासर गलत है।