जून 28, 2026 10:07 पूर्वाह्न

printer

किदांबी श्रीकांत यूएस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स फाइनल में पहुंचे

यूएस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत के किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। कैलिफोर्निया में खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने जापान के युदाई ओकिमोटो को 22-20, 15-21, 21-19 से हराया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत ने चीनी ताइपे के लियाओ झुओ-फू को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया था। फाइनल में उनका मुकाबला चीनी ताइपे के सू ली यांग से होगा।
 
वहीं, पुरुष सिंगल्स के अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के रौनक चौहान और महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में देविका सिहाग हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।