मई 27, 2026 1:51 अपराह्न

printer

केरल: पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास समेत कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह तिरुवनंतपुरम स्थित पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। राज्‍य में दस से अधिक स्थानों पर जांच की जा रही है। हालांकि, निदेशालय ने इस अभियान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बताया कि राज्य पुलिस इस अभियान में शामिल नहीं है।

इस बीच, केरल उच्च न्यायालय ने कल प्रवर्तन मामले में दर्ज रिपोर्ट के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया। यह याचिका केरल के कोच्चि स्थित एक निजी कंपनी के अधिकारियों द्वारा दायर की गई थी। निजी कंपनी के परिसर में भी जांच की जा रही है।