जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले के बुफलियाज इलाके में एक संदिग्ध ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार, गोला-बारूद तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया है कि सेना की 16 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह-एसओजी की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो बड़े आईईडी, चार छोटे आईईडी, एक छोटा मोटोरोला सेट, एक एके-47 राइफल और सात कारतूस बरामद किए।
इस बरामदगी को क्षेत्र में राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा हथियारों और विस्फोटक सामग्री की आवाजाही तथा इस्तेमाल को रोकने के प्रयासों में बड़ी सफलता माना जा रहा है।