अगस्त 15, 2026 9:25 अपराह्न
43
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने पुंछ के बुफलियाज में संदिग्ध ठिकाने का भंडाफोड़ किया
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले के बुफलियाज इलाके में एक संदिग्ध ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार, गोला-बारूद तथा विस्फोटक सामग्री बरामद की है। आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया है कि सेना की 16 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह-एसओजी की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो बड़े आईईडी, चार छोटे आईईडी, एक छोटा मोटोरोला सेट, एक एके-47 राइफल और सात कारतूस बरामद किए। इस बरामदगी को क्षेत्र में राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा हथिय...