जापान में आज सुबह टोक्यो के उत्तर-पूर्व में स्थित इबाराकी प्रांत में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 40 लोग घायल हो गए।
भूकंप के कारण कुछ क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन फट गईं और परिवहन सेवाएं बाधित हो गईं। जापान मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र लगभग 70 किलोमीटर की गहराई पर था। जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप संभावित देशों में से एक है।
इसके अलावा, आज शाम उत्तरी होक्काइडो प्रांत के कुछ हिस्सों में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।
पिछले महीने, क्यूशू द्वीप के दक्षिणी हिस्से में कुमामोटो क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी और 364 लोग घायल हो गए थे। इसने 15,00 से अधिक इमारतों को नुकसान पहुंचाया।
प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि सरकार ने स्थिति का आकलन करने और राहत कार्यों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में एक आपातकालीन प्रतिक्रिया बल का गठन किया है।