जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी का प्रेम, सत्य, करुणा, सभी मनुष्यों की समानता और निस्वार्थ सेवा का शाश्वत संदेश आज भी हमारा मार्गदर्शन करता है। उन्होंने लोगों से गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग पर चलने और मानवता की सेवा तथा उत्थान के लिए स्वयं को समर्पित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।